Buddhist monk: थाई नव वर्ष पर सुगन्धित जल व पुष्प से खेली गयी होली, भिक्षुओं ने बुद्ध को चीवर चढ़ा की विश्व कल्याण की कामना

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Buddhist monk: थाई नव वर्ष पर सुगन्धित जल व पुष्प से खेली गयी होली, भिक्षुओं ने बुद्ध को चीवर चढ़ा की विश्व कल्याण की कामना

Buddhist monk: बुद्ध स्थली स्थित थाई मोनेस्ट्री में थाई नव वर्ष सों क्रान समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं व उपसकों ने बुद्ध का पूजन कर चीवर चढ़ाया और विश्वशांति की कामना की तथा सुगंधित जल, पुष्प से होली खेलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

सोमवार की सुबह बौद्ध भिक्षुओं ने महापरिनिर्वाण मन्दिर में पूजन अर्चन किया और स्तूप की परिक्रमा की। भिक्षु थाई मोनेस् कीट्री में पहुंचे व बुद्ध का विशेष पूजन – अर्चन किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

धन, लोभ जैसे लिखे कागजों की होली जलाया। कम्बोडिया, थाई, लंका, म्यानमार, भारत, वियतनाम, तिब्बत, कोरिया, लाओस से लाई बुद्ध प्रतिमाओं पर थाई संघा के चीफ भन्ते फ्रा थे बोदियोंग ने धम्म पाठ के साथ फूल, पवित्र जल चढाया तथा थाई होली की शुरुआत कर भिक्षुओं और श्रद्धालुओं को पवित्र जल से भिंगो कर आशिर्बाद दिया।

इसके बाद भिक्षुओं, उपासकों ने सुगन्धित जल व पुष्प से होली खेली। अतिथियों का स्वागत व आभार मुख्य थाई भन्ते पी सों क्रांन ने व्यक्त किया।

संचालन संचालन टीके राय ने किया। इस अवसर पर भन्ते पविंग, भन्ते पवीन, पी नरोंग, भन्ते मायी बीक, भन्ते डॉ नन्द रतन, भन्ते महेंद्र, भन्ते मुलायम, भन्ते विनय कीर्ति, भन्ते सागर, भिक्षुणी धम्म नैना, भन्ते शील प्रकाश,

अम्बिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा,  सूरज यादव, गौतम शर्मा, विवेक कुमार, शांति सिंह, सभासद पीएन सिंह, विनोद जायसवाल, ध्रुव सिंह, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related