Buddhist monk: बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध वंदना कर की विश्व कल्याण की कामना
Buddhist monk: बुद्ध स्थली कुशीनगर तीर्थाटन पर आए 323 थाई पदयात्री बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध वंदना कर विश्व कल्याण की कामना की।
उपासकों ने भिक्षुओं को भोजन दान दिया गया।मंगलवार को कुशीनगर पहुंचे भिक्षुओं ने मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर में धम्म पाठ के साथ तथागत बुद्ध का पूजन, अर्चन किया और चीवर चढ़ाया।
भिक्षु माथा कुंवर मंदिर, बुद्ध धातु वितरण स्थल, रामा भार स्तूप पहुंचकर बुद्ध की पूजा की। घनश्याम दूबे, नाग मणि, विक्की, आलोक, प्रशांत, ओमप्रकाश कुशवाहा सहित स्थानीय उपासकों ने भिक्षुओं के पिंड पात्र में फल, खाद्य आदि दान किया।
इससे पूर्व कुशीनगर तीर्थाटन पर आए भिक्षुओं के दल के प्रमुख भंते चलान ने बताया कि भिक्षु थाईलैंड से 7 मार्च को बोध गया पहुंचे हैं और वहां से बौद्ध भिक्षुओं का दल पैदल बनारस, लुंबिनी श्रावस्ती होते हुए कुशीनगर पहुंचा।
यहां से दल वैशाली, केसरिया, नालंदा होते हुए बोधगया पहुंचेगा और 30 मार्च को स्वदेश रवाना हो जाएगा। दल हर साल बौद्ध तीर्थ के यात्रा पर भारत आता है।
