Blood Bank:पूर्वांचल के लिए वरदान साबित हो रहा कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक
Blood Bank: भगवान बुद्ध के पावन धरती पर पिछले वर्ष जनवरी 2023 मे स्थापित जिले का पहला कम्पोनेंट ब्लड बैंक पूरे कुशीनगर जिले के लिए वरदान साबित हो रहा है,
अब गंभीर रोगियों को रक्त एवं रक्त अवयव जैसे पी. आर. बी. सी., प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, इत्यादि कि जरुरत पड़ने पड़ कही बाहर जाने कि जरुरत नहीं पडती है।
यह ब्लड बैंक निकतम राज्य बिहार पडोसी देश नेपाल तक के रोगियों को नियमानुसार रक्त आपूर्ति कर प्राणो कि रक्षा कर रहा है।यह जानकारी Blood Bank संचालक राजीव तिवारी ने दी उन्होंने आगे कहा कि कुशीनगर के जागरूक रक्तदाताओं को अब रक्तदान करने मे भी सुबिधा हो रही है
लगभग प्रत्येक दिन एक या दो स्वर क्तदाता Blood Bank पहुंचकर रक्तदान करते है, और रक्तदान के क्षेत्र मे अग्रणी संस्थाओ को भी रक्तदान शिविर आयोजन करने मे सुविधा मिला है।
दिनांक 13 फ़रवरी 2024 को डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ में O Negative रक्त की 2 यूनिट आपूर्ति कि गयी। मरीज के परिजन ने Blood Bank के प्रति अपना आभार ब्यक्त किया कि यह दुर्लभ रक्त समूह का रक्त यहाँ से उनको मिला!
