Beating: इटहिया शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे दर्जनों श्रद्धालुओं से साथ बदमाशों ने की मारपीट व समान लूटे 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Beating: इटहिया शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे दर्जनों श्रद्धालुओं से साथ बदमाशों ने की मारपीट व समान लूटे

Beating: जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धालुओ से हुई लूटपाट की घटना ने यूपी की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।

बेखौफ बदमाश खुलयाम पुलिस को चुनौती दे रहे है। गुरुवार को ऐसी ही घटना में बदमाशों ने इटहिया शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे दर्जनों श्रद्धालुओं से साथ मारपीट कर उनके समान लूट लिए।

- Advertisement -
- Advertisement -

हमले से कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर खड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है।

आपको बता दें 30 से 35 की संख्या में ग्रामीण बुधवार की रात एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर महाराजगंज जिले के इटहिया मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे।

विरोध करने पर लोगों से मारपीट शुरू कर दी

रास्ते में घात लगाए बैठे 10 बदमाशों ने सिसवा गोपाल नहर पर ट्रैक्टर ट्राली को रोक दिया। विरोध करने पर लोगों से मारपीट शुरू कर दी।

ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा तो बदमाशों ने उनका पीछा किया।

मदनपुर गांव के पास पहुंचने पर फिर ट्रैक्टर रोक दिया और शिवभक्तों के सामानों को छीनकर नहर में फेंक दिया।

महिलाओं के साथ की अभद्रता

महिलाओं के साथ अभद्रता की। हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी की लाइट बंद कर नहर किनारे बदमाशों की टोह लेने लगी।

तभी एक बाइक पर तीन व्यक्ति सवार आते दिखे। जिसे रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से चाकू, चैन और लाठियां बरामद हुई।

पकड़े गए बदमाश सिसवा गोपाल गांव के के रहने वाले हैं। ये रात में आते जाते लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।

पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलास कर रही है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...