Awareness tour: खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के द्वारा निकाली गई खादी जागरूकता यात्रा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Awareness tour: खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के द्वारा निकाली गई खादी जागरूकता यात्रा

Awareness tour: कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर में खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के निर्देश पर खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां द्वारा खादी जागरूकता यात्रा निकाली गई।निकाली।

यात्रा का उद्देश्य खादी के महत्व को समझाना और आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करना है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यात्रा का शुभारंभ कराते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का मुहिम चला रही है।

जिसमें खादी का महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे छोटे कामगारों को काम मिलने के साथ स्वरोजगार को काफ़ी बढ़ावा मिला है सरकार इसके लिए अनुदान देने के साथ आसान तरीके से ऋण भी मुहैया करा रही है।

कस्बे के बघौचमोड़ स्थित खादी भावन से शुरु हुआ यह यात्रा पूरे कस्बे में भ्रमण करने के बाद खादी भवन पहुंच कर समाप्त हुआ।

यात्रा के दौरान की खादी को बढ़ावा देने, अत्मनिर्भर भारत, खादी खरीदें, खादी पहने, खादी फार नेशन, खादी फार फैशन, माहत्मा गांधी अमर रहे के नारे लगा रहे थे।

सहायक निदेशक खादी ग्रामोद्योग मुकेश नारायन निगम ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य खादी तथा उत्पादन के लिये लोगों को जागरुक करना और वोकल फार लोकल को बढ़ावा देना है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने खादी के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए स्वदेशी निर्मित वस्त्रों के उपयोग पर बल दिया।

इस इस दौरान संस्थान के मंत्री पंकज पाण्डेय, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डा.कन्हैया शर्मा, मनोज चौबे,अनुराग पाण्डेय, राजन, केदार सिंह, ओंकार राय, सुबोध तिवारी, खूबलाल आदि उपस्थित रहे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...