Awareness rally:अवध चीनी मिल कर्मियों ने किसान जागरूकता रैली निकालकर गन्ने की बोवाई के प्रति किसानों को किया प्रेरित

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Awareness rally:अवध चीनी मिल कर्मियों ने किसान जागरूकता रैली निकालकर गन्ने की बोवाई के प्रति किसानों को किया प्रेरित

Awareness rally: जनपद के सुकरौली बजार क्षेत्र के गन्ना किसानों द्वारा अधिक पैदावार प्राप्त करने तथा शरद कालीन गन्ने की बोवाई के प्रति किसानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार को अवध शुगर मिल ढाढ़ा के कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसमें चीनी मिल के 100 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी रैली में शामिल हुए।

चीनी मिल के अधिसासी अध्यक्ष करन सिह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

रैली को रवाना करते समय सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों के विकास से ही चीनी मिल का विकास संभव है।

कहा कि किसानों के खेतों में गन्ने की औसत पैदावार बढ़ने से ही उनकी आमदनी बढ़ेगी।

इसके लिए क्षेत्र के सभी किसानों को गन्ने की अगेती प्रजाति को 00238, 0118, 98014, को.लख. 94184, सामान्य प्रजातियां कोसे 01434, कोसा 8279 कोजे 88, को 05011 तथा जलभराव वाले क्षेत्र में 94184, 98014 गन्ने की प्रजाति की बुवाई करना चाहिए।

बताया कि किसानों को गन्ना बीज उधार लेने, ट्रंच विधि अपनाने तथा सहफसली खेती गन्ने के साथ करने की जानकारी दें।

रैली में शामिल मिल कर्मियों ने क्षेत्र के मिल गेट से महुवारी,गीदहा,धनहा,पड़री, परसिया,जोलहिनिया,मिश्रौली, भगवानपुर,बरसैना,बेलवा,पटनी पट्टन,पिपरैचा,थारूवाडीह,गोपालपुर,मदरहा,मोतीपाकड़,कविलेशहा,बलुवा,आदि गांवों का भ्रमण किया।

किसानों को चीनी मिल व सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...