Auction:नगर पंचायत मे टैक्सी स्टेण्डों का नीलामी नायब तहसीलदार शैलेश सिंह के देखरेख में हुआ संपन्न
auction: कुशीनगर नगर पंचायत द्वारा कस्बे में संचालित छः टैक्सी स्टेण्डों का नीलामी खुली बोली के दौरान
नायब तहसीलदार शैलेश सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ। 28 लाख की सर्वाधिक बोली लगाने वाले
विकास खंड के जौरा बाजार गायत्री उपाध्याय के नाम से नीलामी किया गया।
नगर पंचायत द्वारा के नगर क्षेत्र में बघौचघाट मोड़, समउर मोड़, ब्लाक मोड़, गडहिया मोड़, स्टेट बैंक चौराहा,
जोगियां नहर की पटरी सहित कुल छः टैक्सी स्टैंड संचालित होता है। अप्रैल में नगर निकाय के चुनाव शुरू होने के चलते
वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिये इन टैक्सी स्टैंडों की नीलामी नहीं हो सकी थी जिसके चलते नगर पंचायत अपने
कर्मचारियों को लगाकर स्टैंड की वसूली करता था। बीते दिनों इसके निलानी के लिये
नगर पंचायत विज्ञापन निकलवा कर बुधवार को दिन के ग्यारह बजे से खुली बोली के
द्वारा नीलामी (auction) प्रक्रिया शुरू किया जिसमें पांच लोगों ने प्रतिभाग किया।
नगर पंचायत ने इसके लिये इक्कीस लाख रुपये की न्यूतम राशि निर्धारित किया था
जिसके क्रम में विकास खण्ड के जौराबाजार निवासी गायत्री उपाध्याय पत्नी वीरेंद्र उपाध्याय को 28.01लाख रुपये की
सर्वाधिक बोली लगाने पर टैक्सी स्टैंड की नीलामी शेष बचे वित्तीय वर्ष के लिए उनके नाम कर दिया गया।
इस दौरान अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही, ईओ रामबदन यादव, लिपिक शुभम मिश्रा के अलावे बोली में भाग लेने
वाले विवेक उपाध्याय, अनिल, पुजारी राय, सुरेन्द्र राय, मनोज सिंह, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
