Arrangement: बाढ़ प्रभावितों के लिए कम्युनिटी किचन संचालित करके खान-पान व मेडिकल फैसिलिटी की गई व्यवस्था
Arrangement: कुशीनगर जनपद में जिलाधिकारी के द्वारा वाढ प्रभावित गांवों के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को दिये गये आश्वासन के क्रम में उपजिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुंडीर ने रेता क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में लोगों के लिए कम्युनिटी किचन संचालित करके खान-पान की व्यवस्था (Arrangement) की जा रही है
साथ ही जिन लोगों के घर के दरवाजे जलमग्न हैं उनको फूड पैकेट वितरण करके सहायता की जा रही है। उक्त संबंध में उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर ने बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी टोला या दियरा में फंसा नहीं है।
साथ ही साथ रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए कम्युनिटी किचन संचालित करके सभी को खाने-पाने और मेडिकल फैसिलिटी की व्यवस्था (Arrangement) प्रदान की गई हैं ।

क्षेत्र के अन्य लोग जिनके घर जलस्तर बढ़ने के कारण डूब गए थे। उनको भी फूड पैकेट वितरण करके राहत मुहयीया कराई जा रही है I
वर्तमान में जलस्तर घट रहा है तथा प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को खुर-पका, मुंह-पका व अन्य रोगों से सुरक्षित करने के लिए वृहद स्तर पर वैक्सीनेशन ड्राइव संचालित किया गया है।
जिससे अन्य संचारी रोगों से क्षेत्र वासियों को बचाने के लिए मेडिकल टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंच चुकी है और साथ ही पूरे एरिया में ब्लीचिंग पाउडर, एंटी मॉस्किटो स्प्रे एवं दवाइयों के पैकेट वितरण करने के साथ-साथ मेडिकल कैंप संचालित किया गया है!

प्रभावित लोगों के लिए कम्युनिटी किचन और फूड पैकेट वितरण का कार्य अभी भी लगातार जारी है।जो कि जलस्तर पूरी तरीके से सामान्य होने तक संचालित रहेगा।
इसकी निगरानी ग्राम प्रधान सहित राजस्व कर्मी कर रहे हैं। गांव से पानी निकालने की व्यवस्था (Arrangement) की जा रही है नदी के डिस्चार्ज में कमी हो रही है।
