Appreciate: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Appreciate: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया

Appreciate: जनपद में बजरंग दल एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तमकुहीराज थाना पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों का फूल माला से स्वागत एवं अभिनंदन कर उनके कार्यों की सराहना किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

स्वागत समारोह के दौरान हिंदू वादी कार्यकर्ताओं ने तमकुहीराज पुलिस द्वारा पशु तस्करों एवं गैर कानूनी एवं संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कारवाई करने के लिए सराहना करते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाया।

सोमवार को राष्ट्रीय बजरंग दल एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता महेश दास महराज एवं राजकुमार गुप्ता की अगुवाई में तमकुहीराज थाने पहुंचे।

थाना परिसर पहुंच कर हिन्दू वादी दोनो संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा एवं थाने पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों का फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित कर बेहतर पुलिसिंग के लिए उनका मनोबल बढ़ाया।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा की अगुवाई में तमकुहीराज पुलिस पशु तस्करों एवं संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कारवाई कर रही है।

पुलिस की इस कारवाई से अपराधियों के हौसले पस्त है। इस दौरान डा0 मुन्ना गुप्ता ,ज्वाला पटेल, हरिंदर गुप्ता, संदीप चौरसिया, शिशिर श्रीवास्तव, गोबिंद निषाद, सुनील भारती, नन्हे ओझा, अनिरुद्ध कुशवाह, बृजमोहन पटेल, पिंटू यादव, जितेंद्र गुप्ता, विश्वजीत खरवार, नीतीश गुप्ता, अजय खरवार, विनय यादव आदि मौजूद रहे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related