Aayusman card:बुजुर्गों का प्राथमिकता के आधार पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड
Aayusman card: आयुष्मान भारत योजना के तहत बनने वाले कार्ड की
रफ्तार बढ़ाने की गरज से शासन ने एक नया निर्देश जारी किया है।
अब 60 वर्ष अथवा इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्तियों का Aayusman card प्राथमिकता के
आधार पर बनाया जाएगा। शासन की ओर से निर्देश जारी करने के बाद
कुशीनगर जिले के स्वास्थ्य महकमा ने तैयारी पूरी कर ली है।
कोटेदार, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मदद लेकर अब बुजुर्गों के कार्ड बनाए जाएंगे।
खाद्य एवं पूर्ति विभाग से बुजुर्गों का डाटा लेकर उन्हें चिह्नित कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए
प्रेरित किया जा रहा है। पहले से ही छह अथवा छह से अधिक परिवारों का
प्राथमिकता के तौर पर कार्ड बनाया जा रहा है। नए निर्देश के बाद
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने मातहतों के साथ बैठक कर उन्हें अधिक से अधिक
Aayusman card बनवाने की जिम्मेदारी दी है। दूसरी तरफ, वेबसाइट के
सर्वर डाउन होने व आयुष्मान एप को लेकर हो रही दिक्कतों से भी सीएमओ ने शासन को अवगत कराया है।
कुशीनगर जिले की आबादी तकरीबन 40 लाख के आसपास है।
जिले में लगभग 7 लाख के करीब आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
आयुष्मान भव अभियान के तहत जिले में गोल्डेन कार्ड बनाने में तेजी दिखी,
लेकिन वेबसाइट के सर्वर डाउन होने की वजह से कार्ड बनाने की रफ्तार धीमी पड़ गई।
यह भी पढ़ें :अब घर बैठे स्मार्टफोन से बनाएं Aayusman card,स्टेप बाई स्टेप समझें पूरी प्रक्रिया
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक एप भी लांच किया गया है।
एप में कई तरह की त्रुटियों की वजह से भी कार्ड नहीं बन पा रहा है।
अभी कुछ दिन पहले ही राशन कार्ड में छह अथवा उससे अधिक यूनिट वाले परिवारों को
प्राथमिकता के तौर पर कार्ड बनाए जाने का शासनादेश जारी किया गया था।
खाद्य एवं पूर्ति विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग अभी छह यूनिट वाले परिवारों का
आयुष्मान कार्ड बनवाने में जुटा था कि इसी बीच सरकार की ओर से
आयुष्मान कार्ड का लाभ बुजुर्गों को दिलाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया।
