नगर पंचायत खड्डा का बेटा राज्यपाल के द्वारा किया गया सम्मानित
खड्डा/ कुशीनगर: खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नं0 6, सिविल लाइन निवासी विपिन शर्मा को
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा बीपीएड परीक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित करने पर
स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। बताते चलें कि कस्बा खड्डा निवासी रामप्रताप शर्मा के पुत्र विपिन शर्मा ने
आजमगढ़ के रघ्घूपुर स्थित श्री जगदीश नारायण महेंद्र प्रताप महाविद्यालय में बीपीएड छात्र के रूप में प्रदेश में
सर्वाधिक अंक अर्जित किया हैं। जिसे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक देकर
सम्मानित किया है। विपिन की इस सफलता पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे,
क्षेत्रीय विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता डा. निलेश मिश्रा, दुर्गेश्वर वर्मा,
नत्थू शर्मा, निर्वतमान सभासद सिविल लाइन अजीत सिंह व खड्डा कस्बा के लोगो ने हर्ष जताया है
और ढेर सारी शुभकामनाएं तथा विपिन के घर पर बधाई देने का क्रम जारी है।
