खड्डा, कुशीनगर : मोटर चालित ठेले के ठोकर लगने से 45 वर्षिय महिला घायल, हालत गंभीर, जिला चिकित्सालय रेफर
खड्डा, कुशीनगर :खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भैसहा में अवैध लकड़ी लादकर ला रहे मोटर चालित ठेले से एक 45 वर्षीय महिला ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई
यह देख परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकहां पर भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।
परिजनों द्वारा 100 नंबर पुलिस को सूचना दिया गया जिस पर 100 नंबर पुलिस अवैध लकड़ी लदी मोटर चालित ठेले के पास जमी हुई है।
बताते चलें कि बर्षों से नारायणी नदी किनारे बसे गांव भैसहा में अवैध लकड़ी का कारोबार बेखौफ चल रहा है सोमवार की सुबह मोटर चालित एक ठेले पर
दर्जनों वोटा अवैध लकड़ी लादकर ठेले का चालक खड्डा की ओर आ रहा था कि टावर के समीप लालपरी पत्नी दिनेश को ठेले ने ठोकर मार दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -
जिससे उसका पैर टूट गया तथा हड्डी दिखाई देने लगी यह देख परिजनों ने उसे तत्काल 100 नंबर की गाड़ी को सूचना देने के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकहा लाए।
जहां चिकित्सक ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।
समाचार लिखे जाने तक 100 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंचकर लकड़ी को थाने न भेजवा कर वही जमी हुई है।
