कुशीनगर : मिशन शक्ति अभियान के तहत थानाध्यक्ष ने चलाया जागरुकता अभियान
कुशीनगर :शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत
चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में
थानाध्यक्ष जटहाँ बाजार राजकुमार बरवार मय टीम द्वारा लाचीदेवी इंटर कॉलेज में
नारी सशक्तिकरण हेतु जागरुता अभियान चलाया गया। छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही
सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,
पुलि आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने
सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया तथा अवगत कराया गया
की जनपद कुशीनगर के प्रत्येक थानों पर महिला सुरक्षा विषेश दल/एण्टी रोमियो टीम एवं महिला हेल्पडेस्क का
गठन किया गया है कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम/महिला हेल्प डेस्क की मदद लिया
जा सकता है व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं हेतु चलाये जा रहे
नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। छात्राओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया
एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया व निर्भीक होकर
अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।
