कुशीनगर :मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर दीपावली के पूर्व संध्या पर आयोजित दीपोत्सव की गई तैयारी
खड्डा/कुशीनगर: छितौनी-बगहा रेल पुल स्थित मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा
स्वच्छता अभियान चलाकर दीपावली के पूर्व संध्या पर आयोजित दीपोत्सव की तैयारी की गई।
मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक व नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि स्वच्छता
हम सभी के जीवन के लिये आवश्यक है। विशेषतया पर्व एवं त्योहारों पर अपने घर,
आस-पास, पर्यावरण, तालाब, नदी, स्कूल आदि की सफाई करते हैं।
हम सभी को इस पवित्र नारायणी नदी को स्वच्छ रखना परम दायित्व है
ताकि हमारे बाहर से आए हुए पर्यटकों व श्रद्धालुओं को मुश्किलों का
सामना ना करना पड़े और साथ ही हम सभी को स्वच्छ जीवन मिल सके।
इस अवसर पर अशोक निषाद, आनंद तिवारी,सुनील यादव,मनीष शर्मा,करण यादव, देवेंन्द्र प्रताप मल्ल, मुंन्ना सिंह,मनोज शर्मा,राकेश निषाद आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
