कुशीनगर : फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज में बच्चों को सदैव traffic नियमो का पालन करने की शपथ दिलाई गई
traffic: जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में यातायात माह नवंबर 2022 के क्रम में
चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा एवं समस्त यातायात
टीम द्वारा तमकुहीराज के फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज और गीगा मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज,गाजीपुर में यातायात
निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा,प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय द्वारा
विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्य एवं शिक्षक गणों की मौजूदगी में बच्चों को यातायात के निम्नलिखित
नियमो के बारे में बताया गया उन्हें बताया गया कि वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ
निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से वाहन चलाये,सर्दी के मौसम में कुहरे के कारण
होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप एवं फॉग लाइट लगाने,
सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने,
शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा
ओवरलोडिंग से बचने,वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण को कम करने का अनुरोध करते हुए
यातायात(traffic) नियमों के प्रति जागरुक किया गया साथ ही प्रत्येक बच्चे से अपने अभिभावक गणों के साथ-साथ 5 अन्य
व्यक्तियों को भी यातायात के नियमो को बताकर इस मानव श्रृंखला को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करने के लिए
कहा गया एवं बच्चों को सदैव यातायात(traffic) नियमो का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
