कुशीनगर : जिले में लगातार मूसलाधार बारिश ने सिंचाई विभाग की खोल दी पोल 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

कुशीनगर : जिले में लगातार मूसलाधार बारिश ने सिंचाई विभाग की खोल दी पोल

रिपोर्ट :दिलिप मोदनवाल 

कुशीनगर :जनपद के तहसील खड्डा अन्तर्गत छितौनी बांध पर रेन कट और

- Advertisement -
- Advertisement -

रैट होल देख नारायणी नदी के समीपवर्ती गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है।

कई जगहों पर बांध की हालत ऐसी है कि पानी के दबाव के साथ ही वह बह जाएगा। लेकिन अभी तक अधिकारियों ने बंधे का रुख ही नहीं किया।

खड्डा क्षेत्र के भैसहा, मदनपुर भेङिहारी, हनुमानगंज, पङरहवा गांवों को डर सताने लगा है।

नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा तो मुश्किल बढ़ जाएगी। छितौनी बांध के उपर जगह-जगह रेन कट, रैट होल हो गयी हैं

कुशीनगर : जिले में लगातार मूसलाधार बारिश ने सिंचाई विभाग की खोल दी पोल 

अगर बारिश का यही हाल रहा और नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा तो बाढ़ से बचना आसान नहीं होगा।

अगर नेपाल में बारिश का यही हाल रहा तो पानी उफान पर आएगा।

जलस्तर बढ़ते ही मुश्किलें भी बढनी शुरू हो जाएंगी। प्रशासन ने सभी बंधों की मरम्मत

अप्रैल में ही पूरी करने का निर्देश दिया था। लेकिन अभी तक छितौनी बांध पर कुछ काम हुआ ही नहीं।

स्थानीय भैसहा वासी विकास गुप्ता(पुर्व प्रधान ), अंगद यादव, मनोज गोयल, भोला गुप्ता, आदि लोगों ने क्षतिग्रस्त

बंधे की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग काम समय से पूरा कर ले तो हम ग्राम वासी बर्बाद होने से बच जाएंगे।

सिचाई बिभाग एसडिओ ने कहा

बारिश के समय बंधों पर नजर है। ऐसे में जहां भी रैट होल व रेन कट हैं उन्हें सही कराया जाएगा।

किसी को भी डरने की जरूरत नहीं। सिंचाई विभाग हर हालात से निपटने के लिए तैयार है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related