कुशीनगर :गुमशुदा बच्ची(missing girl) को ढुंढ कर पुलिस ने परिजनों को सौंपा
नेबुआ नौरंगिया: थाना क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया गांव से गायब हुई 12 वर्षीय बच्ची को 48 घण्टे के अंदर ढुंढ कर पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौप दिया।
मडार बिंदवलिया टोला दुसधीपट्टी निवासी संतोष सिंह की 12 वर्षीय पुत्र शिवानी गत 21 अगस्त को घर से गायब हो गई
- Advertisement -
- Advertisement -
परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन के बाद भी उसके न मिलने की स्थिति में 22 अगस्त की शाम को पुलिस को लिखित सूचना दी गई।
पुलिस तत्काल गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसके खोजबीन में जुट गई।
इसी कड़ी में पुलिस 24 अगस्त की देर शाम उक्त बच्ची को थाना क्षेत्र के क्रांति चौराहे से सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौप दिया।
उक्त बरामदगी टीम में ,एसआई उमेश कुमार यादव,एसआई विनायक यादव,हेड का. देवेंद्र कुमार मिश्र, का.रमानन्द यादव व राकेश यादव शामिल रहे।
