कुशीनगर :खड्डा बाल विकास परियोजना पर महिलाओं का आक्रोश, सालों से पुष्टाहार नहीं मिलने का लगाया आरोप
कुशीनगर : खड्डा बाल विकास परियोजना पर खड्डा तहसील क्षेत्र के महिलाओं ने भारी संख्या में
बाल विकास परियोजना पर परियोजना द्वारा गर्भवती महिलाओं या जिनके छोटे-छोटे बच्चे हैं
उन महिलाओं को बाल विकास परियोजना का लाभ विगत कई सालों से नहीं मिल रहा था
जिससे परेशान होकर घर से सड़क और सड़क से शहर के अपने ब्लॉक के ऑफिस तक पहुंच गयी
बताते चलें कि खड्डा तहसील विकासखंड के ग्रामसभा कटाई भरपूरवां की महिलाओं ने
शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में खड्डा बाल विकास परियोजना पर पहुंचकर एक बहुत बड़ा हंगामा खड़ा कर
दिया महिलाओं का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री विभाग की सीडीपीओ ग्राम प्रधान की मिलीभगत से
विगत कई सालों से शासन द्वारा मिल रहे पुष्टाहार का लाभ नहीं मिल रहा है

महिलाओं ने यहां तक आरोप लगाया कि पुष्टाहार महिलाओं में वितरण न कर अच्छे खासे दामों पर
बाजार में बेच दिया जाता है ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर केवल यह आश्वासन दिया जाता है
कि इस महीने पुष्टाहार महिलाओं में वितरण किया जाएगा लेकिन वितरण नहीं होता इंतजार करते-करते
जब हम महिलाएं थक गई तो हम सभी महिलाएं मिलकर बाल विकास परियोजना पर पहुंच गई
लेकिन ना तो कोई आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिली नाही सीडीपीओ मात्र एक सुपरवाइजर थी
बाकी सब ऑफिस छोड़ फरार थे इस संबंध में 25 /11 /2022 को खंड विकास अधिकारी खड्डा को अवगत कराते
हुए प्रार्थना पत्र के माध्यम से लीलावती अनीता प्रियंका संजू देवी माला देवी सीमा देवी
निक्की अर्चना सैकड़ों महिलाओं ने पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई
Riport : M. Aasif
