कुशीनगर/खड्डा : अवधेश कुमार जायसवाल का जेआरएफ में हुआ चयन क्षेत्र में खुशी की लहर
खड्डा /कुशीनगर: कुशीनगर के खड्डा विकास खण्ड के पकङी वृजलाल निवासी सुदामा जायसवाल के पुत्र अवधेश कुमार जायसवाल का चयन जेआरएफ/असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है।
उक्त ग्राम पंचायत निवासी सुदामा जायसवाल ने बताया कि अवधेश कुमार जायसवाल शिक्षा में शुरू से ही मेधावी रहा है।
- Advertisement -
- Advertisement -
कक्षा छह से नवोदय विद्यालय मिलकी रसूलपुर पडरौना से हाईस्कूल /इंटरमीडिएट व इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से वीए एमए की पड़ाई पुरी कर
यूजीसी नेट 2022 की परिक्षा में जेआरएफ/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयन हुआ है।इन्हे वधाई देने के लिए
ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगो का आना जाना लगा हुआ है। मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर कर रहे है।
यह उक्त जानकरी पिता सुदामा जायसवाल ने दी।
