कुशीनगर:नौकरी के झांसे में आकर दिया पैतीस हजार रुपये,थाने में तहरीर देकर न्याय की लगाई गुहार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

कुशीनगर:नौकरी के झांसे में आकर दिया पैतीस हजार रुपये,थाने में तहरीर देकर न्याय की लगाई गुहार

कसया/कुशीनगर–जनपद कुशीनगर के थाना क्षेत्र कसया अन्तर्गत ग्राम सभा कुड़वा दिलीप नगर निवासी

मानवेन्द्र प्रताप यादव पुत्र शंकर यादव ने सुधा मिल कम्पनी गोरखपुर में जो महाराणा प्रताप पालिटेक्नीक

- Advertisement -
- Advertisement -

कालेज गोरखपुर के पास स्थित है। उक्त कम्पनी में नौकरी के लिए 35000/ पैतिस हजार रुपये

संदीप कुमार नामक व्यक्ति को दिया था लेकिन अबतक मानवेन्द्र को न ही नौकरी मिली है

और न ही पैसा वापस मिला है और अब तो कम्पनी भी बन्द हो गई है।

उक्त पीड़ित ने पैसा जुलाई 2022 को दिया था। जिस मकान में सुधा मिल कम्पनी संचालित था

उसका मकान मालिक और जो व्यक्ति नौकरी के नाम पर पैसा लिया था दोनो अपना अपना मोबाइल नही उठाते है

इससे प्रतित होता है कि यह लोग बहुतों को झांसा देकर पैसा लिए होगें।

इस तरह नौकरी के नाम पर लोगों से पैसा ऐठने का यह तरकिब सरल दिखता रहा है।

तथा नौकरी के नाम पर लोग इस बेरोजगारी के समय को देखते हुए पैसा जालसाजों को दें देते हैं।

इस पर कानूनी कार्यवाही के लिए मानवेन्द्र प्रताप ने गोरखनाथ व थाना कसया में तहरीर देकर

न्याय का गुहार लगाते हुए उक्त रूपये वापस दिलाने का प्रार्थना पत्र/ तहरीर दिया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related