कस्बा खड्डा में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकल लोगों को आश्वस्त किया
खड्डा/कुशीनगर: शुक्रवार को शांति व्यवस्था को देखते हुए खड्डा नगर में खड्डा पुलिस मय फोर्स के साथ
निकाला फ्लैग मार्च सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि सुभाष चौक स्थित देसी शराब की दुकान के ठीक
सामने व बीएसएनल ऑफिस के सामने खुलेआम मुख्य सड़क को अवरोधित करते हुए शराब पिलाई जाती है
जब खड्डा पुलिस के फ्लैग मार्च निकलता हैं तो देखते ही शराबी व शराब पिलाने वाले दुकानदार अपनी
दुकान को छोड़ कर फरार हो जाते हैं और इसी के सटे गरीबों के लिए आसियाना बना काशीराम आवास योजना के
तहत बना हुआ है लेकिन काशीराम आवास के मुख्य गेट के सामने शराबियों के लिए दुकान लगती है
जिसके कारण काशीराम आवास में आने जाने वाली महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
एक महिला ने यह बताया कि हमारे नाम का परिचय न देते हुए खड्डा पुलिस प्रशासन की
इसी तरह कार्यवाही होती रहे तो इस सड़क मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी।
