इंजिनियर कमलेश सिंह को उनके गांव के प्रधान धर्मेन्द्र पासवान ने मारी गोली
मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात…
रिपोर्ट : अनिल कुमार सिंह…
हाटा,कुशीनगर। जनपद के हाटा कोतवाली अन्तर्गत गांव खागी मुंडेरा निवासी समाजसेवी इंजिनियर कमलेश सिंह पुत्र राधा कृष्ण सिंह उम्र 45 वर्ष की शनिवार देर शाम लगभग 07:00 बजे लम्बे अर्शे से चली आ रही
पुरानी दुश्मनी के चलते वर्तमान प्रधान धर्मेन्द्र पासवान ने अपने सहयोगियों के साथ दरवाजे पर बैठे कमलेश सिंह की गोली मार कर हत्या कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी वर्तमान प्रधान धर्मेन्द्र पासवान पुरानी रंजिश को लेकर पहले से ही बदला लेने के लिए खार खाये हुए था।
पूर्व नियोजित तरीके से अपने घर के सभी लोगों कहीं अन्यत्र पहुंचा दिया तथा घात लगाकर मौके की तलाश में लगा हुआ था। आज जैसे मृतक इंजि0 कमलेश सिंह हाटा से अपने घर पहुंचे तथा गाड़ी से उतर कर दरवाजे पर रखे कुर्सी पर बैठे ही थे
कि धर्मेन्द्र पासवान अपने सहयोगियों के साथ दरवाजे पर चढ़ कर तबा तोड गोली चलाने लगा जिससे गोली लगने से वे निचे गिर गये गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग व गांव अन्य लोग इकट्ठे हो गये तथा घायल अवस्था आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
मेडिकल कालेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंजि0 कमलेश सिंह की गोली लगने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी तत्काल जनपद के आलाधिकारियों को दिया जिससे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
