अज्ञात कारणों से आग लगी जिसमे एक घर जल के हुआ राख
कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खण्ड अंतर्गत के ग्राम सभा घूरछपरा के कचहरी टोला में सोमवार रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई l आग लगने के कुछ क्षण बाद सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आग बिकराल हुआ l
सूचना के बाद भी फायर सर्विस की गाड़ी नही पहुँची l लोगों के तमाम कोशिशों के बाद भी रिहायसी घर में रखा नगद व आभूषण सहित लाखों का सामान जल कर खाक हो गया l इस आग लगी में एक पड़वा, व एक बच्छीया के गंभीर रूप से झूलसने के साथ ही चार बकरियां जल कर राख हो गई l
सोमवार सुबह पहुँचे लेखपाल ने क्षति का आकलन किया घूरछपरा के कचहरी टोला निवासी रमेश यादव का परिवार सोमवार शाम को खाना बनाने खाने के बाद सोने चला गया l उनका लड़का विकास एक घर में अपने बिस्तर पर बैठ अभी पढ़ाई कर रहा था l
इसी बीच 08:30 बजे किसी ने सोर मचाया l जब घर में से बाहर निकला तब तक घर में आग फैल चुकी थीं l लोगों के पहुँचते ही सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। आग पूरे घर को घेर बिकराल रूप धारण कर लिया था l
फायर सर्विस को सूचना के बाद भी नही पहुँचाl लोगों के कोशिशों के बाद भी रमेश यादव का पुरा घर जल कर राख हो गया। इस आगl लगी में ₹65000/- हजार नगद, आभूषण, कपड़ा, बाईक आदि लाखों का सामान जल कर खाक हो गया l
इस घटना में एक पड़वा, एक बछीया के झूलसने के साथ ही चार बकरियां जल कर मर गई l मंगलवार दोपहर को पहुँचे लेखपाल शिवेंद्र सिंह ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कियाl
