अचल संपत्ति से पिता ने पुत्र को किया बेदखल, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
खड्डा-कुशीनगर : जिले के तहसील खड्डा अंतर्गत एक ग्राम सभा के व्यक्ति ने अपने ही पुत्र को अपने
चल -अचल संपत्ति से वंचित करते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है
बताते चलें कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा मखनहा निवासी लाल विजय पुत्र कांता ने
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को एक लिखित तहरीर के द्वारा अवगत कराया है
कि हमारे 3 पुत्र रोशन ,विराट ,विशाल पुत्र लाल विजय है जिसमें हमारा मजला लड़का विराट काफी
मनबढ खिस्मा का है आए दिन शराब पीकर (विराट) पूरे परिवार को प्रताड़ित करता है
तथा गाली देते हुए मारपीट करना उसका आदत है परिवार के किसी भी व्यक्ति का बात नहीं मानता है
आए दिन झगड़ा बवाल करता रहता है और फौजदारी पर उतारू रहता है
अपने गलत हरकतों पर पूरे परिवार कोपरेशान करतारहता है तहरीर में दर्शाया गया है
कि हम लोग अपने रोजी-रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं जिसे विराट के गलत हरकतों का शिकायत आते रहते हैं
ऐसी दशा में हम (लाल विजय)उपरोक्त पुत्र विराट के गलत हरकतों से आजीज होकर
हम अपने अचल और चल संपति से बेदखल करता हूं आज के बाद उपरोक्त पुत्र विराट के किए
गएगलत हरकतों का जिम्मेदार हम लोग नहीं हैं
उसके गलत हरकतों का जिम्मेदार वह स्वयं होगा, हमारे पूरे परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी
