तहसीलदार खड्डा ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
खड्डा/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2023 की परीक्षा के क्रम में दिन शुक्रवार की द्वितीय पाली में
इंटर अंग्रेजी की परीक्षा मे तहसीलदार खड्डा दिनेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया।
- Advertisement -
- Advertisement -
निरीक्षण में सीसी टीवी कैमरे को देखा एवम परीक्षण किया तत् पश्चात परीक्षार्थियों के कमरे में जाकर
परीक्षा व्यवस्था की जानकारी लिये व संतुष्ट दिखे।सेक्टर मजिस्ट्रेट चित्साधिकारी कसया ने भी विद्यालय में हो रहे
परीक्षा के सुचिता को परखा व निरीक्षण आख्या पर अपनी संतुष्टि दर्ज किए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पांडेय श्री गांधी इण्टर कालेज
खड्डा,बाह्य केंद्र व्यवस्थापक सुनील प्रजापति व स्ट्रेटजिक मजिस्ट्रेट विशाल चौबे मौजूद रहे।
