कुशीनगर :शाखा नहर टूट जाने से लगभग सैकड़ो एकड़ खेत में लगी धान की फसल डूबी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

कुशीनगर :शाखा नहर टूट जाने से लगभग सैकड़ो एकड़ खेत में लगी धान की फसल डूबी

कुशीनगर /नेबुआ नौरंगिया: ब्लाक क्षेत्र के मठिया आलम गांव के सामने खजुरिया शाखा टूट जाने से लगभग सैकड़ो एकड़ खेत में लगी धान की फसल डूब गई है।

जेसीबी और मजदूरों की मदद से सिंचाई विभाग टूटे नहर को बांधने में जुटा हुआ हैं

- Advertisement -
- Advertisement -

शुक्रवार के दिन मठिया आलम गांव के समीप खजुरिया शाखा नहर एका एक टूट जाने से खेतों में लगीं किसानों की धान की फसल डूब गई है।

गन्ने के खेतों में भी पानी भर जाने से वह गीर रहें हैं। नहर का पानी खेतों से होकर मठिया,खानुछपरा, कुर्मी पट्टी, बगही कुट्टी गांव तक पहुंच गया है

तो वहीं बगही कुट्टी सम्पर्क मार्ग पर पानी बह रहा है। मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान चंद्रिका कुशवाहा और खानुछपरा के प्रधान लालबाबू कश्यप विभाग के सहयोग से जेसीबी की मदद से टूटे पैनल को बांधने में जुटे हुए थे।

सिंचाई विभाग के जेई रविप्रताप सिंह ने कहा है कि इतना चौड़ी नहर की पटरी के टूटने का सवाल ही नहीं है।

किसी किसान के काटने के बाद ही नहर टूटी है।जिलादार से पता लगवाकर सम्बंधित लोगों पर कार्यवाही कराऊंगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...