कुशीनगर :विधायक के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक के साथ निकाला गया तिरंगा यात्रा
कुशीनगर /खड्डा :छितौनी नगर पंचायत के बोधी माई मंदिर से स्थानीय विधायक विवेकानंद पांण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया।
यह यात्रा बोधी माई मंदिर से प्रारंभ होकर नगर पंचायत के सभी वार्डों से होते हुये पथलेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई।
- Advertisement -
- Advertisement -
यात्रा के दौरान लोगों मे अधिक उत्साह देखने को मिला सभी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रण लिया।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज हैं और स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिये उत्सव के समान हैं
विधायक ने कहा इसलिये हमारी सरकार ने इस बार हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाने का संकल्प लिया हैं।
विधायक ने स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।
