कुशीनगर : वध हेतु ले जा रहे तीन राशि गोवंशीय पशु के साथ पांच पशु तस्करों को खड्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के
नेतृत्व में पशु तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खड्डा पुलिस ने
मदनपुर के पास से 05 नफऱ अभियुक्तों 1. नसरुद्दीन पुत्र स्व0 करमुल्लाह सा0 रायबरी मुहआवा
थाना चौतरवा जनपद बेंतिया बिहार, 2. कन्हैया गुप्ता पुत्र स्व0 रामदेव सा0 बसही
थाना सोहगीबरवा जनपद महराजंगज, 3. अनिरुद्ध पुत्र स्व0 झब्बर साकिन मरचहवा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर,
4. रामशंकर पुत्र स्व0 मूर्ति भगत सा0 मरचहवा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर,
5. राजकुमार पुत्र महगू सा0 भैसहा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को 03 राशि गोवंशीय पशु के
साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर
मु0अ0सं0 272/22 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम:प्र0नि0 उमेश कुमार सिंह, उ0नि0 साहब लाल यादव, का0 अरुण कुमार, का0 रामनिवास यादव, का0 बृजेश यादव, का0 अवनीश सिंह।
