कुशीनगर /छितौनी :सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
जनपद कुशीनगर के खड्डा विधानसभा नगर पंचायत छितौनी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा
शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
- Advertisement -
- Advertisement -
सपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर सपा नेताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा नौजवानों, दबे, कुचले, गरीबों, किसानों व बंचित
लोगों का साथ दिया और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। भारत की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के योगदान
को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान राजेश कश्यप, मनोज गुप्ता, सोनू, यीशु दानिया, मुन्ना राजभर, संजय यादव,
विजय कुमार गुप्ता, सरतेज यादव, जिलाजीत यादव एवं आदि सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
