एसडीएम के अध्यक्षता में “संपूर्ण समाधान दिवस” का हुआ आयोजन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

एसडीएम के अध्यक्षता में “संपूर्ण समाधान दिवस” का हुआ आयोजन

खड्डा/कुशीनगर। जनपद के तहसील खड्डा में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन दिनांक 20/02/2024 दिन मंगलवार को उपजिलाधिकारी खड्डा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

जिसमें कुल 19 प्रार्थना पत्रों में 02 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया तथा पुलिस विभाग से एक आवेदन का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्राम सभा मन्शाछापर के ग्रामवासियों के द्वारा अपने ग्राम प्रधान के खिलाफ जमीन से सम्बंधित एक फरियाद लेकर लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने मिलकर प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसमें कहा गया है कि हमारे गांव के प्रधान को दूसरी बार जिताया गया है

लेकिन अबतक उनके द्वारा ग्राम सभा में अबतक कोई कार्य नहीं किया गया है तथा जो हम राजभरों के सामने सरकारी भूमि है उसे दूसरे को दे दिए जिससे हम सभी का जिना दुभर हो गया है और वहसब हम सभी से लडाई झगड़ा करने में आमदा है।

गांव से आने वाले लोगों में सुदामा राजभर, गनेश राजवंशी, शामा राजभर,सुभाष राजभर,घुन राजभर, बेचू राजभर, ग्राम सभा सदस्य रामबहाल,उमेश राजभर, ठगई राजभर, विश्वनाथ राजभर, नरेश, श्री कान्त,धनई राजभर, रामकिशोर, महेन्द्र, कमल, नरमून,लल्लन राजभर,मुन्ना,

मनीष राजभर आदि दर्जनों लोग तहसील परिसर में आए हुए थे। वहीं उपजिलाधिकारी खड्डा आशुतोष कुमार ने प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व टीम गठित कर व पुलिस बल की संयुक्त उपस्थिति में संतुष्टिपूर्ण, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

एसडीएम खड्डा ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि समय सीमा के अंदर प्रार्थना पत्रों के निस्तारण होने चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को टीम बनाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

इस समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी खड्डा आशुतोष कुमार के अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार,

खण्ड बिकास अधिकारी खड्डा विनीत कुमार यादव,वन क्षेत्राधिकारी खड्डा श्रीश पाण्डेय,बालविकास परियोजना प्रभारी खड्डा बांसमती यादव,पूर्ति अधिकारी खड्डा, एसडीओ विजली विभाग खड्डा,बिजली विभाग जेई खड्डा,सिंचाई विभाग,राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता प्रधान लेखाकार नगर पंचायत खड्डा,

प्रशान्त मिश्रा नगर पंचायत छितौनी,उपनिरीक्षक खड्डा शर्मा सिंह यादव,थानाध्यक्ष हनुमानगंज,थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया,राजस्व विभाग के कानूनगों अजित कुमार, लेखपाल क्रमशः राधेश्याम चौधरी,

मधुकर श्रीवास्तव, बृजनारायण सिंह, विभव शर्मा, अमन कौशिक, सुरेन्द्र सिंह, कृष्णा प्रसाद, सूरज चौरसिया,राजस्व मालबाबू राजीव कुमार सहित तहसील खड्डा के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related