इंद्रदेव की मेहरबानी से दुर्गा पूजा (Dussehra) मेला फिका-फिका
Riport :S.S.Singh
खड्डा/कुशीनगर: आदर्श नगर पंचायत खड्डा में दर्जनों बने मां दुर्गा पंडालों पर
इंद्रदेव की मेहरबानी के कारण Dussehra मेला फिका फिका दिख रहा है
कोरोना काल के बाद पूर्ण आजादी मिली थी जिस को मद्दे नजर रखते हुए
सभी समितियां मिलकर माता रानी की प्रतिमा को स्थापित कर Dussehra मेला लगाने की योजना बना रखी थी
पूरी तैयारियों के बाद इंद्रदेव इतना मेहरबान हुए की नवमी के रात से ही बारिश का कहर जारी होना शुरू हो गया
विजयादशमी(Dussehra) के दिन उपनगर खड्डा में विशाल मेला लगता है
माता के भक्त शिवपुर हरिहरपुर मरचहवां सालिकपुर भैंसहां खड्डा क्षेत्र के विभिन्न गांव से माता रानी के दर्शन करने व मेले
का लुफ्त उठाने के लिए श्रद्धालु आते हैं लेकिन इंद्रदेव की मेहरबानी के कारण मेले के आयोजक कर्ताओं के
मेहनतों पर पानी फिर गया दुर्गा माता का पंडाल सुना सुना रह गया फिर भी
माता रानी के सच्चे भक्त अपने आप को नहीं रोक पाए और माता रानी के दर्शन के लिए निकल पड़े
