Notice:नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने भेजा नोटिस, समाज में नफरत फैलाने का आरोप

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Notice:नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने भेजा नोटिस, समाज में नफरत फैलाने का आरोप

अबुलैश अंसारी

notice: ‘यूपी में का बा’ फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने नोटिस भेजा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नेहा पर नफरत फैलाने का आरोप है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को ‘यूपी में का बा’ फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को

अपने वीडियो के जरिए जनता के बीच नफरत फैलाने के आरोप में नोटिस (notice) दिया है।

कानपुर पुलिस की एक टीम मंगलवार रात कानपुर (ग्रामीण) में नेहा सिंह के आवास पर पहुंची

और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160 के तहत नोटिस दिया।

नोटिस में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए नेहा के वीडियो के बारे में कई बिंदुओं पर विवरण मांगा है।

पुलिस ने नेहा से पूछा कि क्या वीडियो में वही है, और यदि हां, तो क्या वीडियो उसने ही अपलोड किए थे।

पुलिस ने यह भी पूछा है कि जिस यूट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया

वह उसका है या नहीं। पुलिस ने यह भी पूछा है कि क्या वीडियो के बोल उन्होंने खुद लिखे हैं

और अगर हां, तो क्या वह उन पर कायम हैं। और अगर गीत के बोल उन्होंने नहीं लिखे हैं

तो क्या लिखने वाले ने उनकी इजाजत ली थी।इस नोटिस को लेकर पुलिस ने नेहा से तीन दिन में जवाब मांगा है।

अगर पुलिस को नेहा की ओर से जवाब नहीं मिलता है तो फिर आगे की कार्रवाई करते हुए

उन पर केस दर्ज किया जा सकता है। यूपी पुलिस के नोटिस में कहा गया है

कि इस गाने ने समाज में दुश्मनी और तनाव पैदा किया है और आप इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए

कानूनी रूप से बाध्य हैं। इसलिए आपको नोटिस (notice) मिलने के तीन दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...