National flag:यूपी पुलिस राष्ट्रीय ध्वज को लेकर दी चेतावनी,घरों पर लगा तिरंगा तुरंत उतार लें वरना हो सकती है यह कानूनी कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

National flag:यूपी पुलिस राष्ट्रीय ध्वज को लेकर दी चेतावनी,घरों पर लगा तिरंगा तुरंत उतार लें वरना हो सकती है यह कानूनी कार्रवाई

National flag:आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश भर में घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई थी.

जिसके चलते लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा लगाया.

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्रीय ध्वज (National flag) लगाकर लोगों ने देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया.

लेकिन अभी भी कई घरों और दुकानों में तिरंगा लगा हुआ है. लोगों ने अभी तक

राष्ट्रीय ध्वज (National flag) को उतारने का काम नहीं किया है.

जिसके चलते राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में कानपुर में पुलिस कमिश्नर ने लोगों से

घरों-दुकानों और वाहनों से तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारने की अपील की है.

पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने कहा कि आजादी के अमृतोत्सव का काल खत्म हो गया है.

ऐसे में घर और प्रतिष्ठानों पर लगे तिरंगों का अपमान नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कानपुर पुलिस लोगों से अपील करती है कि वह अपने घरों में लगे झंडे उतार कर रख लें.

ऐसा ना करने पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई हो सकती है

राष्ट्रीय ध्वज लगाने के नियम हैं. जिनका पालन किया जाना चाहिए.

फटा व झुका तिरंगा फहराना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने के लिए 13 से 15 अगस्त तक की अनुमति दी गई थी.

लेकिन लोगों ने अभी तक घरों-प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगा रखा है.

बड़ी संख्या में लोगों ने वाहनों पर भी तिरंगा लगा रखा है. कई जगहों पर फटा या झुका तिरंगा भी लगा हुआ है.

फटा व झुका तिरंगा फहराना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है. 15 अगस्त के बाद तिरंगा लगाना

राष्ट्रीय ध्वज संहिता 2002 की अवहेलना में आता है. ऐसे में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए

राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान उतार लेना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...