MLA:नारी सशक्तिकरण थीम पर आधारित त्रिदिवसीय मेले के तीसरे दिन का भव्य समापन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

MLA:नारी सशक्तिकरण थीम पर आधारित त्रिदिवसीय मेले के तीसरे दिन का भव्य समापन

MLA: उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुशीनगर जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित त्रिदिवसीय मेले के तीसरे और अंतिम दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पडरौना मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया।

यह आयोजन मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण की थीम पर आधारित था,

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकगीतों और प्रदर्शनियों ने लोगों का मन मोह लिया।

प्रदर्शनी का अवलोकन और लाभार्थियों को सम्मान

विधायक मनीष जायसवाल ने सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

इनमें ग्रामीण अभियंत्रण, कृषि, स्वास्थ्य, आयुष, पंचायती राज, बाल विकास, उद्यान, मत्स्य, सहकारिता, गन्ना विकास, जिला उद्योग केंद्र जैसे विभाग शामिल थे।

इसके पश्चात, उन्होंने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महाकुंभ 2025 पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों और बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सूचना विभाग द्वारा नामित कलाकारों ने लोकगीत, नाट्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा पूरे आयोजन स्थल पर गूंजता रहा। मुख्य अतिथि ने मिशन शक्ति और विभिन्न योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया।

इसमें उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना (कोविड-19) के तहत लैपटॉप, निर्वाण कामगार कन्या विवाह सहायता योजना के लिए डेमो चेक, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाणपत्र और चिकित्सा विभाग की नर्सिंग अधिकारियों, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि का संबोधन

अपने संबोधन में विधायक मनीष जायसवाल ने कहा, “कलाकारों और छात्राओं की प्रस्तुतियां अत्यंत रमणीय और आकर्षक रहीं।

इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 8 वर्ष सेवा, सुरक्षा और सुशासन के साथ बेमिसाल रहे हैं।

नौजवानों को नौकरी, छात्र-छात्राओं को शिक्षा और पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।” उन्होंने नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने साझा कीं कहानियां

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने “सफलता की मेरी कहानी, मेरी जुबानी” के तहत अपने अनुभव साझा किए।

साथ ही, महाविद्यालय की छात्राओं ने “विकसित भारत” पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में तृतीय दिवस के नोडल अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, डीसी मनरेगा राकेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य, उपायुक्त स्वतः रोजगार, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, जनपद स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल सरकार की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि नारी शक्ति को सशक्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी मंच भी साबित हुआ।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...