अभी-अभी घर में गूंजी हैं किलकारियां, Health Insurance लेने का है प्लान तो इन बातों का रखें ध्यान
Health Insurance: कई हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी 90 दिनों के
बाद ही नवजात शिशु को हेल्थ पॉलिसी देते हैं। वहीं कई Health Insurance कंपनी
पहले दिन ही नवजात शिशु को हेल्थ पॉलिसी में सिक्योर कर देते हैं।
ऐसे में आप जब भी Health Insurance पॉलिसी लेने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए
कि Health Insurance 90 दिन के बाद शुरू होगा या फिर जन्म के साथ एक्टिव होगा।
रिन्यूअल
Health Insurance पॉलिसी को साल में एक बार रिन्यू करवाना होता है।
आप जब हेल्थ इंश्योरेंस को रिन्यू करवाते हैं तब आप अपने बच्चे को शामिल कर सकते हैं।
आप जब भी रिन्यू फॉर्म भरते हैं तो आपको सारी जानकारी देनी होगी।
आपको इस बात का ध्यान रखना होगी कि आप रिन्यू के समय पर सभी डॉक्यूमेंट होंगे।
अगर कंपनी जन्म लेते ही बच्चे को कवर करती हैं तो आपको
उसकी जानकारी 7 दिन के भीतर कंपनी को देना होता है।
डॉक्यूमेंट
बच्चे के लिए Health Insurance लेते समय आपको सही डाक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा।
आप पॉलिसी लेते समय सभी डॉक्यूमेंट को सही समय पर अपलोड करें।
आपको डॉक्यूमेंट्स अपलोड करते समय एक बार प्रीमियम को जरूर चेक करना चाहिए।
नियम व शर्तें
Health Insurance में कवर करते समय नियम व शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
आप ध्यान रखें कि आप जो भी हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं उसमें आपको कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही है।
कई बार हम नियम व शर्तों पर ध्यान नहीं देते हैं, ऐसे में भविष्य में हमें इस से परेशानी होती है।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
