Water: क्या खड़े होकर पानी पीना है खतरनाक? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Water: खड़े होकर पानी पीने की आदत कई लोगों में देखी जाती है,
लेकिन क्या यह आदत शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाती है या नहीं?
इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. कई लोगों का मानना है कि ये एक मिथक है.
लेकिन आयुर्वेद में माना जाता है कि खड़े होकर पानी पीने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है।
इतना ही नहीं, योगाभ्यास में यह भी माना जाता है कि खड़े होकर
पानी पीने की प्रक्रिया से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
खड़े होकर पानी पीने से पेट में गैस, पाचन तंत्र पर दबाव और शरीर में पानी का असंतुलन हो जाता है।
इसलिए सलाह दी जाती है कि बैठकर धीरे-धीरे पानी पिएं। आइए जानते हैं खड़े होकर पानी पीने से और क्या होता है?
किडनी पर दबाव पड़ता है
विशेषज्ञों का कहना है कि खड़े होकर पानी पीने से किडनी पर दबाव पड़ता है,
जिससे किडनी की बीमारी बढ़ सकती है। इसलिए किडनी के मरीजों को आराम से बैठकर पानी पीना चाहिए।
फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है
खड़े होकर पानी पीने से फेफड़ों पर दबाव पड़ता है, जिससे फेफड़े पूरी तरह नहीं खुल पाते हैं।
इससे श्वसन तंत्र प्रभावित होता है। पेट में जमा पानी फेफड़ों के
निचले हिस्से पर दबाव डालता है, जिससे फेफड़े सिकुड़ जाते हैं।
जोड़ों का रोग
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर किसी को घुटनों, पीठ दर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या है
तो उन लोगों को खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है,
जिससे दर्द बढ़ सकता है और जोड़ों को नुकसान हो सकता है।
इसलिए जोड़ों के रोग से पीड़ित लोगों को आराम से बैठकर पानी पीना चाहिए।
बैठकर पानी पीने से जोड़ों पर दबाव कम होगा और जोड़ों को आराम मिलेगा।
पाचन पर प्रभाव
खड़े होकर पानी पीने से पेट में हवा भी जमा हो जाती है जो पाचन तंत्र के
लिए हानिकारक है। इससे एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो जाती है.
