TB patient:टीबी मरीजों 9 मरीजों को दी गई पोषण पोटली,चिकित्सकों ने दी स्वच्छता की सलाह
TB patient: ज़नपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहां में 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत मरीजों को पोषण सहायता दी जा रही है।
स्वास्थ्य केन्द्र की टीबी यूनिट में शुक्रवार को 09 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में डॉ. अनित निगम के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने भाग लिया।
उक्त स्वास्थ्य टीम में मुख्य रूप से लेखपाल मार्कण्डेय यादव, फार्मासिस्ट वीरेंद्र पटेल, मो. राजा, पवन गोयल, सोनू यादव, अजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव व मो. मुन्ना आदि शामिल रहे।
डॉ. अनित निगम व वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करन कुमार ने मरीजों को महत्वपूर्ण जानकारीयां दिए। उन्होंने स्वच्छता और संतुलित आहार पर विशेष जोर दिया साथ ही बताया कि टीबी से पूरी तरह मुक्ति के लिए नियमित दवा सेवन अत्यन्त आवश्यक है।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग मरीजों के जल्द स्वस्थ होने के लिए बेहतर इलाज और पोषण सहायता उपलब्ध करा रहा है। यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।
