प्राइवेट medical colleges में इंटर्नशिप बनी मजाक, करोड़ों रुपये के भत्ते हजम.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

प्राइवेट medical colleges में इंटर्नशिप बनी मजाक, करोड़ों रुपये के भत्ते हजम..

medical colleges: यूपी के कई निजी नर्सिंग कॉलेजों के सैकड़ों स्टूडेंट्स

इंटर्नशिप के नाम पर फ्री में काम कर रहे हैं। कई संस्थानों में इंटर्नशिप भत्ता दिया भी जा रहा है

- Advertisement -
- Advertisement -

तो वो तय भत्ते से बेहद कम है। छात्रों को बिना किसी भत्ते या मानदेय के दिन में

12 घंटे अपनी ड्यूटी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मासिक भत्ता देने के सरकार के

निर्देशों के बावजूद ऐसी स्थिति कई निजी नर्सिंग कॉलेजों के कई हजार छात्रों की है।चिकित्सा शिक्षा विभाग की

आंतरिक जांच से इसका खुलासा हुआ है। इसकी रिपोर्ट जारी कर जानकारी दी गई है।

सरकारी के अलावा कई निजी कॉलेज हैं जो देश में मेडिकल शिक्षा देते हैं।

सरकार ने इन कॉलेजों में भी इंटर्नशिप के लिए स्टूडेंट्स को मिलने वाला भत्ता तय किया हुआ है।

यह भी पढ़ें :medical colleges:अगले साल यूपी में तैयार हो जाएंगे 14 नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें

शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद, छात्र को अस्पताल में कम से 12 महीने का

इंटर्नशिप कोर्स करना जरूरी है। छात्रों को सप्ताह में छह दिन सुबह,

शाम और रात तीन शिफ्ट में ड्यूटी करनी होगी। इसी के साथ हर स्टूडेंट को 12 हजार रुपये

प्रति महीने के अनुसार इंटर्नशिप का भत्ता दिया जाना तय है। हालांकि

रिपोर्ट के अनुसार निजी कॉलेज छात्रों को ये भत्ता नहीं दे रहे हैं।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार 10 ऐसे कॉलेज हैं

जो फ्री में इंटर्नशिप करवाते हैं और कुछ भत्ता नहीं देते। इनके अलावा 4 कॉलेज में केवल

10 हजार रुपये भत्ता दिया जाता है। अन्य कॉलेजों की बात करें तो 3 से 7 हजार रुपये

प्रति माह का भत्ता दिया जा रहा है। यूपी में कुल 31 निजी मेडिकल कॉलेज हैं।

इनमें कुल 4900 सीटें हैं। इसके अनुसार भत्ता नहीं देने पर कॉलेजों के पास 2 करोड़ से

ज्यादा की रकम बचती है जिसको कॉलेज हजम कर रहे हैं। रिपोर्ट जारी होते ही

चिकित्सा शिक्षा विभाग इन कॉलेजों को नोटिस जारी करने की तैयारी में लगा है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related