Hospital :देश के टॉप टेन सरकारी अस्पतालों में यूपी के नौ अस्पताल, सबसे ज्यादा कानपुर के
hospital: यूपी को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर देश में तैयार की गई टॉप टेन सरकारी अस्पतालों की
सूची में नौ अस्पताल यूपी के ही हैं। यूपी के अलावा सिर्फ छत्तीसगढ़ के
एक अस्पताल को टॉप टेन में स्थान मिला है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने
इस उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए कहा है कि
संयुक्त प्रयासों से यह परिणाम सामने आया है। लखनऊ के कानपुर रोड पर स्थित
एलबीआरएन ज्वाइंट हास्पिटल (hospital) देश में टाप टेंन रैंकिंग में
तीसरे स्थान पर रहा है जबकि बलरामपुर अस्पताल का दसवां स्थान है
टॉप टेन में शामिल हैं यूपी के ये नौ अस्पताल
टाप टेन अस्पतालों की सूची में शामिल यूपी के नौ अस्पतालों में
यूएचएम हॉस्पीटल (hospital) कानपुर नगर, कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय कानपुर,
एलबीआरएन हॉस्पीटल लखनऊ, तेज बहादुर सप्रू हॉस्पीटल प्रयागराज,
बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल गोंडा, जिला पुरुष चिकित्सालय आजमगढ़,
जिला पुरुष चिकित्सालय गोरखपुर, मोती लाल नेहरू डिवीजनल अस्पताल प्रयागराज और
बलरामपुर हॉस्पीटल लखनऊ को यह गौरव हासिल हुआ है।
इनके अलावा टॉप टेन सूची में सिर्फ छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एम्स को स्थान मिला है।
यूपी स्वस्थ व उत्तर प्रदेश की राह पर है
स्वास्थ्य विभाग की इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि
यह हम सभी के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। प्रदेश स्वस्थ व उत्तम प्रदेश बनने की
राह पर है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार आ रहा है।
एक जिला-एक अस्पताल योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।
लोगों को उनके गृह जनपदों में ही स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
देश-दुनिया के तमाम निवेशक यूपी आ रहे हैं। पीपीपी
मॉडल के आधार पर भी अस्पतालों की नींव रखी जा रही है।
