HIV infection: जागरूकता नहीं आई काम, प्रयागराज में पहले की तुलना में बढ़े एड्स पीड़ित
HIV infection: एड्स की रोकथाम के लिए तमाम जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसके बावजूद एचआईवी संक्रमण(HIV infection) थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इस वित्तीय वर्ष के दस महीनों में 196 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में एचआईआईवी संक्रमितों (HIV infection) की
संख्या 4444 से अधिक हो चुकी है। इनमें 370 मरीजों की अब तक जान भी जा चुकी है।
जबकि वर्ष 2011 में जिले में एचआईवी संक्रमितों की संख्या सिर्फ 39 थी।
जिला अस्पताल के आईसीटीसी में लोगों की जांच के वर्षवार आंकड़े एड्स पीड़ितों की बढ़ती संख्या बताने के लिए
के लिए काफी हैं। जिले में वर्ष 2011 में कुल 39 एचआईवी संक्रमित थे।
इनमें 24 पुरुष, 14 महिला और एक बालिका थे। मौजूदा समय में जनपद में 4444 लोगों का एचआईवी/एड्स के
इलाज के लिए पंजीयन हो चुका है। इनमें से 370 मरीजों की मौत हो चुकी है।
2072 ऐसे मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। सरकार इस बीमारी
से बचाव के लिए मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा दे रही है।
मरीजों को जनपद मुख्यालय को मिलाकर छह सीएचसी मेडिकल कॉलेज के पुरुष और महिला विंग, सीएचसी
लालगंज, कुंडा, सांगीपुर और संग्रामगढ़ में भी एचआईवी जांच हो रही है।
सीएचसी पर भी इसकी जांच एवं काउंसलिंग की सुविधा शुरू हो गई है।
प्रत्येक सीएचसी पर एक-एक काउंसलर और लैब टेक्निशियन की तैनाती की गई है।
इसके बावजूद एड्स का संक्रमण थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है।
