Health: भूलकर भी ना करें ये 5 काम, खाने के बाद इन गलतियों से शरीर को होता है नुकसान
Health: टाइम पर खाना काफी ज्यादा जरूरी होता है। शरीर को
एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए हेल्दी खाना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं
कि खाने के बाद आपकी कुछ गलतियों के कारण शरीर को काफी ज्यादा नुकसान होता है।
अगर खाने के बाद आपको ब्लोटिंग, एसिडिटी और चक्कर आने जैसी परेशानी होती है
तो समझ लें कि आप कुछ ऐसी गलती कर रहे हैं, जिससे पाचन तंत्र पर बुरा असर होता है।
डाइटिशियन मानसी ने कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है कि खाने बाद की गई किन गलत आदतों से नुकसान होता है।
खाने के बाद किन गलतियों से बचें
मीठा खाने से बचें- खाने के बाद ज्यादातर लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग होती है।खाने के बाद
ब्लड ग्लूकोज तेजी से बढ़ जाता है। मिठाई खाने के बजाय आप डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा खा सकते हैं।
चाय-कॉफी- खाने के बाद ज्यादातर लोगों को चाय या कॉफी पीने की आदत होती है।
खाने के बाद चाय और कॉफी से सेहत को नुकसान होता है। इसमें में मौजूद टैनिन पोषक तत्वों के
अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। खाने के बाद आप हर्बल चाय पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें :health:हर गांव में फ्री होगी बीपी-शुगर की जांच, अधिकारियों को निर्देश जारी
फल-जूस- फल हेल्दी होते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद इनको खाने से
पाचन तंत्र को नुकसान होता है।ऐसे में खाना खाने के बाद कुछ समय दें,
फलों में मौजूद पोषक तत्वों का फायदा पाने के लिए फलों को स्नैक्स के तौर पर खाएं।
बहुत ज्यादा पानी पीएं- हेल्दी रहने के लिए हाइड्रेशन काफी जरूरी है।
अगर आप हाइड्रेटेड रहना चाहते हैं तो खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें।
बहुत ज्यादा पानी पीने से पाचन एंजाइम कमजोर हो सकते हैं। कोशिश करें कि पूरे दिन पानी पीते रहें।
खाने के बाद सोना- खाने के बाद अच्छी नींद आती है, लेकिन खाने के बाद बहुत जल्दी लेटने से
एसिड रिफ्लक्स और अपच की समस्या हो सकती है। पाचन के लिए पहले कुछ देर वॉक करें।
