Free health care: जानिए आयुष्मान कार्ड किन-किन बीमारियों में मिलती है मदद,आशाएं घर-घर जाकर बनाएंगी आयुष्मान कार्ड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Free health care: जानिए आयुष्मान कार्ड किन-किन बीमारियों में मिलती है मदद,आशाएं घर-घर जाकर बनाएंगी आयुष्मान कार्ड

free health care: आयुष्मान भारत योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों के

घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड (ayushman card) बनाने का काम शुरू हो गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उनके फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड करवा कर प्रशिक्षित किया गया है।

योजना के तहत पांच लाख तक का फ्री इलाज की सुविधा दिए जाने के लिए

अयोध्या के दो लाख 49 हजार 274 परिवारों को चयनित किया गया है। इसके प्रत्येक सदस्य का गोल्डन कार्ड बनाया

जायेगा। अब तक तीन लाख 72 हजार 757 लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारक को पांच लाख रुपए तक का

नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा(free health care) उपलब्ध कराई जाती है।

इस कार्ड के माध्यम से कार्ड धारक के परिवार वालों को भी स्वास्थ्य सेवा दी जाती है।

कार्ड बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी।

पात्र लाभार्थी ( अंतोदय कार्ड के लाभार्थी ,उज्जवला के लाभार्थी व श्रम विभाग से पंजीकृत श्रमिक ) स्वास्थ्य केंद्र

,पंचायत भवन एवं जन सुविधा केंद्र पर पहुंचकर भी अपना कार्ड फ्री बनवा सकते हैं।

 आयुष्मान भारत कार्ड से इन बीमारियों के लिए मिलेगी सुविधा

योजना के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पाण्डेय ने बताया कि जनपद में आयुष्मान भारत

लाभार्थियों के 372757 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत अब तक 58.61 % परिवारों को

आच्छादित किया गया है।उन्होने बताया कि इन बीमारियों में मैटरनल हेल्थ और सी-सेक्शन या उच्च जोखिम प्रसव की

सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, कैंसर, टीबी, कीमोथेरपी, रेडिएशन थेरेपी, हार्ट बाईपास सर्जरी,

न्यूरो सर्जरी, दांतों की सर्जरी, आंखों की सर्जरी, एमआरआई, सीटी स्कैन, दिल की बीमारी, किडनी, लीवर, डायबिटीज,

कोरोनरी बायपास, घुटना प्रत्यारोपण, स्टंट डालना, आंख, नाक, कान और गले से संबंधित बीमारी आदि शामिल हैं।

इसके साथ ही अस्पताल में एडमिट होने से पहले व बाद के खर्च भी इस हेल्थ बीमा में कवर किए जा रहे हैं।

आशा बहुओं से सम्पर्क कर बनवाए जा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक विक्रांत वैश्य ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए

आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। वह घर घर जाकर लाभार्थियों का आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड

बनाने का कार्य करेंगी । इसके लिए जनपद की आशाओ को कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षित भी किया जा चुका है ।

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ऐप लॉन्च किया गया है ।ऐप को आशा कार्यकर्ताओं को अपने मोबाइल फोन में

डाउनलोड करना होगा। कारदायी संस्था एनएचए की ओर से आशाओं को यूजर आईडी पासवर्ड दिया जाएगा

कि वह आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थी का केवाईसी सत्यापन कर गोल्डन कार्ड बनाएंगे।

लाभार्थी आयुष्मान मित्र, जन सेवा केंद्र जाकर अपना प्रिंट ले सकेगा।

आयुष्मान योजना में सरकारी व निजी चिकित्सालयों में भी मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं

जपनद में आयुष्मान योजना में सरकारी एवं निजी चिकित्सालय भी शामिल किए गए हैं।

जिसमे सरकारी-जिला चिकित्सालय, श्रीराम राजकीय चिकित्सालय,जिला महिला चिकित्सालय,संयुक्त मण्डलीय

चिकित्सालय दर्शननगर , निजी चिकित्सालय- निर्मला हास्पिटल साकेतपुरी कालोनी देवकाली, लाइफ लाइन

साकेतपुरी देवकाली, जगत हास्पिटल नाका, चिरंजीव हास्पिटल नाका, सीताराम हास्पिटल नाका चुंगी,

अयोध्या आई हास्पिटल कार सेवकपुरम अयोध्या, अयोध्या फेको सेन्टर विभीषण कुण्ड,

राज राजेश्वरी हास्पिटल तरंग रोड नियावां में स्वास्थ्य सुविधा ली जा सकती है।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रधानमन्त्री की ओर से भेजा गया पत्र,राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की

अवश्यकता होती है। पात्र व्यक्ति टोल फ्री नम्बर 1800-1800-4444 /14555 पर कॉल करके कार्ड से संबन्धित जानकारी व सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related