Dengue:डेंगू निगेटिव आने के बाद भी तेजी से गिर रहे प्‍लेटलेट्स, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सचेत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Dengue:डेंगू निगेटिव आने के बाद भी तेजी से गिर रहे प्‍लेटलेट्स, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सचेत

dengue:  डेंगू ही नहीं, अब वायरल बुखार भी लोगों के शरीर में तेजी से प्लेटलेट्स घटा रहा है।

ये दिक्कतें उन्हें भी हो रही है जिनकी डेंगू जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इन दिनों अस्पतालों में ऐसे कई केस आ रहे हैं जिनमें डेंगू रिपोर्ट

निगेटिव है लेकिन प्लेटलेट काउंट 30 हजार के नीचे मिल रहा है।

ऐसे मरीजों को डॉक्टर दोबारा जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। उनका इलाज लक्षणों के आधार पर हो रहा है।

बीएचयू में मेडिसिन विभाग के प्रो. धीरज किशोर ने बताया कि सामान्य व्यक्ति में 1.50 लाख प्लेटलेट्स होती हैं

जबकि कई बुखार पीड़ितों का प्लेटलेट्स काउंट 30 से 35 हजार आ रहा है।

शरीर में संक्रमण बताने वाला मार्कर ‘टोटल ल्यूकोसाइट काउंट’ (टीएलसी) भी 2500 से नीचे दिख रही है।

यह 10 हजार से कम नहीं होनी चाहिए। आम तौर पर ये दोनों स्थिति डेंगू मरीजों के साथ होती है।

बैक्टीरियल इंफेक्शन और दवा का असर

प्रो. धीरज किशोर ने बताया कि वायरस इंफेक्शन बोन मैरो के कार्य को निष्क्रिय कर देता है।

शरीर में प्लेटलेट्स की खपत दूसरी रक्त कोशिकाओं की तुलना में ज्यादा होती है।

अनेक बैक्टीरियल इंफेक्शन और दवा के प्रभाव से प्लेटलेट्स की मात्रा

अत्यधिक कम हो सकती है।ऐसे में लोगों को वायरल बुखार में सजग रहने की जरूरत है।

ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सतर्क

बुखार के साथ सिर और आंखों के पीछे तेज दर्द, उल्टी, चक्कर आना, हाथ एवं पांव में छोटे छोटे लाल धब्बे होना,

बैठने और शरीर में दबाव वाले स्थान पर लालिमा-ये सभी डेंगू वायरस इंफेक्शन के

लक्षण हैं। ऐसी स्थिति होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में मरीजों के लगातार बढ़ते दबाव के आगे सुविधा और

संसाधन नाकाफी साबित हो रहे हैं। मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एमआरआई के लिए इस महीने की छोड़िए,

इस साल का भी नंबर नहीं मिल रहा है। दोनों प्रमुख जांच के लिए अगले साल तक वेटिंग है।

ऐसे में मरीज निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराने को मजबूर हैं।

बीएचयू में हर रोज पांच हजार से अधिक की ओपीडी होती है।

उनमें एक हजार से अधिक मरीजों को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड और एमआरआई लिखते हैं।

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व एमआरआई करा पाना आसान नहीं है क्योंकि वहां लंबी वेटिंग चल रही है।

बीएचयू में जहां अल्ट्रासाउंड के लिए दो सौ रुपये और एमआरआई के लिए तीन हजार रुपये देना पड़ता है,

वहीं बाहर सात सौ से एक हजार और आठ से दस हजार रुपये लगते हैं।

दस मशीनें फिर भी लोड कम नहीं

बीएचयू में अल्ट्रासउंड की दस मशीनें हैं। उनसे हर रोज 250 अल्ट्रासाउंड होता है, बाकी लोगों को डेट दे दी जाती है।

इस कारण वहां इंतजार बढ़ता जा रहा है। वहीं एमआरआई के लिए सिर्फ एक मशीन है।

सिगरा और सुंदरपुर में मिले डेंगू के दो नए मरीज

डेंगू का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सोमवार को महादेव रेजिडेंसी (सिगरा) निवासी 21 वर्षीय युवती और

सुंदरपुर निवासी 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले में अब तक डेंगू के 13 पुष्ट रोगी मिल चुके हैं। उधर सर्च अभियान में आठ घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं।

एक महीने की सैलरी जांच में लग जाएगी

बलिया के प्रीतम सिंह (85) को ब्रेन ट्यूमर है। वह एमआरआई कराने पहुंचे तो दो फरवरी की डेट मिली।

उन्होंने बताया कि बाहर नौ हजार रुपये चार्ज है। पेट्रोल पंप पर काम

करने वाले बेटे ने कहा कि एक महीने वेतन जांच में ही चला जाएगा।

लार्वा मिलने पर 286 मकान मालिकों को दी नोटिस

वाराणसी में इस साल अब तक डेंगू के 13 रोगी मिले हैं। उनमें एक रोगी चिरईगांव के भभिया अम्बा गांव का है।

अब तक 31,092 घरों की मॉनिटरिंग हुई है। उनमें कुल 561 पात्रों में लार्वा पाया गया।

घरों में जमा पानी में लार्वा मिलने पर पिछले दो माह में 286 घरों को नोटिस दी गई है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related