dengue:कई शहरों में बढ़ता जा रहा डेंगू का कहर, बीजेपी के मंडल अध्‍यक्ष की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

dengue:कई शहरों में बढ़ता जा रहा डेंगू का कहर, बीजेपी के मंडल अध्‍यक्ष की मौत

dengue: यूपी के कई शहरों में डेंगू कहर बरपा रहा है। लखनऊ में बारिश के बाद

डेंगू मरीजों की संख्‍या काफी बढ़ गई है। रविवार को डेंगू के 11 मरीज मिले हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

उधर, बदायूं में भाजपा के मंडल अध्‍यक्ष रहे लालू सिंह की लखनऊ के अस्‍पताल में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता चार दिन पहले ही डेंगू पॉजीटिव पाए गए थे।

लालू सिंह, भाजपा सरकार बनने के बाद से ही बगरैन में मंडल अध्‍यक्ष थे।

इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली।

भाजपा नेता के निधन की सूचना पर बड़ी संख्‍या में उनके शुभचिंतक और रिश्‍तेदार अस्‍पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें :-Dengue:डेंगू निगेटिव आने के बाद भी तेजी से गिर रहे प्‍लेटलेट्स, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सचेत

लखनऊ से शव को गांव लाया जाएगा। वहीं पर उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

डेंगू के साथ वायरल फीवर भी बरपा रहा कहर

डेंगू के साथ वायरल फीवर कहर बरपा रहा है। बड़ी संख्या में बुखार के मरीज अस्पतालों की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।

एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी-पीएचसी में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

हड्डी के दर्द से ज्यादा परेशान

वायरल बुखार से पीड़ित यह मरीज जोड़ों के दर्द से भी परेशान हैं।

मरीज को जोड़ों की हड्डी में बेतहाशा दर्द हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों,

महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। वह हड्डी के दर्द से ज्यादा परेशान हैं।

संक्रमण के कारण दर्द

मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के डॉ अमित मिश्रा ने बताया कि वायरल इंफेक्शन के कारण मरीजों को बुखार हो

रहा है। यह इन्फेक्शन शरीर में बना रह रहा है। इससे इम्यूनिटी भी प्रभावित हो रही है। इम्यूनिटी कमजोर होने के

कारण संक्रमण का असर जोड़ों की हड्डियों पर पड़ रहा है। इससे लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हो रहे हैं।

दोबारा हो जा रहा है बुखार

मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू के मरीजों में भी जोड़ों के

दर्द की समस्या हो रही है। इसके अलावा वायरल फीवर के मरीज भी जोड़ों की दर्द की समस्या को लेकर

ओपीडी में आ रहे हैं। इस वजह से इन दोनों बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा कुछ

मरीज दवा का कोर्स को अधूरा छोड़ दे रहे हैं। इसका असर भी हो रहा है। इससे वह दोबारा बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

दो हफ्ते में अपने आप ठीक हो जाता है दर्द

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजन शाही ने बताया कि इसे पोस्ट वायरल इफेक्ट कहते हैं।

इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह प्रतिरोधक क्षमता की

कमजोरी से दर्द हो रहा है। यह दो हफ्ते में स्वत ठीक हो जाता है।

बीआरडी और जिला अस्पताल में रोज पहुंच रहे मरीज

अस्पताल जोड़ों में दर्द तेज बुखार

बीआरडी 65 205

जिला अस्पताल 50 180

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related