Corona से 24 घंटे जल रही लाशें, शवदाहगृहों के सामने कतार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Corona से 24 घंटे जल रही लाशें, शवदाहगृहों के सामने कतार

Corona का नया वैरिएंट जेएन.1 दुनिया भर में कहर बरपा रहा है।

खासतौर पर ब्रिटेन, चीन और अमेरिका में जेएन.1 के चलते काफी ज्यादा परेशानी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

बताया गया है कि चीन में कोरोना के चलते बड़े पैमाने पर मौतें हो रही हैं।

मरने वालों की संख्या इतनी अधिक है कि यहां पर शवदाह गृह 24 घंटे चल रहे हैं।

डेली स्टार अखबार के मुताबिक स्थानीय अखबारों में यह जानकारी दी गई है।

इसके मुताबिक इन मौतों का जिम्मेदार जेएन.1 वैरिएंट है। बता दें कि

डब्लूएचओ ने जेएन.1 को वैरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट के तहत क्लासीफाइड किया है।

हेनान प्रांत का हाल

डब्लूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हालिया हफ्तों में जेएन.1 वैरिएंट के केसेज

अलग-अलग देशों में बढ़ रहे हैं। इस बीच चीन के हेनान प्रांत में स्थानीय अखबारों से बात करते हुए

लोगों ने हालात की जानकारी दी है। इसमें एक व्यक्ति ने दावा किया है

कि सरकारी शवदाहगृह बिना रुके लगातार जल रहे हैं। इस व्यक्ति का नाम मिस्टर झू बताया गया है।

उनका कहना है कि फ्यूरनल होम में कुल आठ शवदाहगृह हैं।

यह भी पढ़ें :Corona :लखनऊ में भी कोरोना की फिर एंट्री, महिला हुई पॉजिटिव, अलर्ट जारी 

इन सभी में 24 घंटे लाशें जल रही हैं। उस शख्स ने इसे बेहद भयावह बताया है।

फ्रीजर में रखनी पड़ रहीं लाशें

इतना ही नहीं, इस शख्स का यह भी कहना है कि सरकारी शवदाह गृह लोगों की जरूरत पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

उसने कहाकि पिछले तीन साल में कई प्रावइेट शवदाहगृह भी खुले हैं।

इसका बिजनेस बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उसने बताया कि स्थानीय

शवदाह गृहों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं, शव इतने ज्यादा आ रहे हैं

कि उन्हें जलाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी लाइनें लग रही हैं

और शवों को जलाने से पहले फ्रीजर्स में रखना पड़ रहा है। अलग-अलग सूत्रों के मुताबिक

चीन में फिलहाल 118,977 पॉजिटिव केसेज हैं। इनमें से 7,557 बेहद

क्रिटिकल कंडीशन में हैं। हालांकि मौत के सटीक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

भारत में क्या स्थिति

भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पर जेएन.1 वैरिएंट लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

अभी तक छह राज्यों में कोरोना की आंच पहुंच चुकी है। देश में कुल 63 केस जेएन.1 वैरिएंट के पाए जा चुके हैं।

इसमें गोवा में सबसे अधिक 34 मामले पाए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 9,

कर्नाटक में 8, केरल में 6, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना में 2 मामले सामने आए हैं।

देश के अन्य राज्यों में भी जेएन.1 पर नजर रखी जा रही है। केंद्र सरकार ने

भी चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से एहतियात बरतने के लिए भी कहा है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related