Blood bank: स्वस्थ व्यक्ति के रक्तदाता से रक्त काफी हद तक रहता है सुरक्षित:डॉ. अभिषेक मालवीय
Blood bank: कुशीनगर ब्लड बैंक और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कुशीनगर के एक रेस्टोरेंट में एक विशेष सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य विषय ‘रक्ताधान चिकित्सा रहा। जिसमें रक्ताधान के नवीनतम पहलुओं और सुरक्षित रक्ताधान प्रक्रियाओं पर गहन चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में कुशीनगर ब्लड बैंक के संचालक राजीव तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को सुरक्षित और पूरी तरह से जांचा हुआ रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में गोरखनाथ ब्लड बैंक से डॉ. अवधेश अग्रवाल, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया की प्रोफेसर डॉ. प्रियंका राय, फातिमा हॉस्पिटल, गोरखपुर से डॉ. दिव्या राय, और डॉ. अभिषेक मालवीय शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने रक्ताधान के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार और अनुभव साझा किए।
डॉ. दिव्या राय ने अपने वक्तव्य में बताया कि मरीजों को होल ब्लड की बजाय, आवश्यकता के अनुसार रक्त के विभिन्न अवयवों का ट्रांसफ्यूजन करना चाहिए, जिससे रोगियों को अधिक लाभ मिल सकता है।
उन्होंने रक्ताधान के दौरान सावधानियों और आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने पर जोर दिया। आगे बताया कि रक्तदान के लिए पूर्ण रूप से जांचा हुआ रक्त ही उपयोग में लाया जाना चाहिए।
डॉ. अभिषेक मालवीय ने रक्तदान के महत्व पर दिया जोर
वर्तमान में सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना अच्छी तकनीक से संभव हो रहा है। डॉ. अभिषेक मालवीय ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति रक्तदाता से प्राप्त रक्त काफी हद तक सुरक्षित रहता है। उन्होंने रक्तदान से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए रक्तदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि डॉ. योगेश्वर मद्धेशिया ने कुशीनगर ब्लड बैंक की सराहना करते हुए कहा कि पहले आपातकाल में रक्त की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती होती थी, लेकिन अब कुशीनगर ब्लड बैंक इस समस्या को दूर करने में वरदान साबित हो रहा है।
डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने भी वक्ताओं से रक्त और रक्त अवयव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और इसे मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश जायसवाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने ब्लड बैंक की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।कार्यक्रम में रोटरी क्लब कुशीनगर का भी विशेष योगदान रहा।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली कार्यक्रम का किया संचालन
रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यशाला में डॉ. विकास राय, अजय सिंह, दुर्गेश चतुर्वेदी, विजय गुप्ता, संदीप रौनियार, अखिलेश शर्मा, विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ. पवन खरवार, डॉ. सुनील सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, गोविंद सिंह, राजू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
