UP के इस Airport से फ्लाइट लेने वालों के लिए गुड न्‍यूज,अत्याधुनिक डिपार्चर एरिया खुला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

UP के इस Airport से फ्लाइट लेने वालों के लिए गुड न्‍यूज,अत्याधुनिक डिपार्चर एरिया खुला

Gorakhpur Airport से आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 500 की क्षमता वाले दो तल के नए डिपार्चर एरिया को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। यहां वेटिंग के साथ ही चेक-इन स्पेस भी बनाया गया है।

इसके खुल जाने से यात्रियों को फ्लाइट के इंतजार में इधर-उधर समय बिताने की जरूरत नही होगी। वेटिंग एरिया में बैठकर फ्लाइट का इंतजार कर सकेंगे। यहां रेस्टोरेंट से लजीज व्यंजनों का आनंद तो उठा ही सकेंगे,

- Advertisement -
- Advertisement -

गिफ्ट शॉप से अपनों के लिए गिफ्ट भी ले सकेंगे। स्नैक बार के साथ ही स्मोकिंग एरिया बनाया गया है ताकि अन्य यात्रियों को दिक्कत न हो।

भूमि तल पर भी रेस्टोरेंट खुलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसके निर्माण में करीब 11 करोड़ रुपये की खर्च आया है।

लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या

Gorakhpur Airport पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद ,कोलकाता, लखनऊ के लिए रोजाना आठ विमान उड़ान भरते हैं। विंटर शेड्यूल में यह संख्या 9 हो जाएगी।

200 की क्षमता वाले पुराने टर्मिनल भवन में यात्रियों और फ्लाइट की बढ़ रही संख्या का भार संभालने में एयरपोर्ट प्रशासन को परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए नए डिपार्चर एरिया का निर्माण कराया गया है।

दो तल का है डिपार्चर एरिया

नए टर्मिनल में टिकट काउंटर, चेकइन काउंटर के साथ ही कैफेटेरिया, छोटी-छोटी अन्य शॉप के साथ ही एटीएम की भी सुविधा होगी। पुराने टर्मिनल में 200 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। नया डिपार्चर एरिया दो तल का है और उसमें 500 लोगों की बैठने की क्षमता है।

पिछले कुछ वर्षों से Gorakhpur Airport में कई तरह की सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। यात्रियों की सहूलियत पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीते कुछ वर्षों में देश के विभिन्न शहरों के लिए उड़ानें भी शुरू हो चुकी हैं।

स्वचलित सीढ़ियों के साथ ही लिफ्ट की भी व्यवस्था

यहां स्वचलित सीढ़ियों के साथ ही लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है। यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए इसकी सुविधा दो जगहों पर दी गई है। एक अंदर की तरफ दूसरा बाहर की ओर। इससे काफी सुविधा भी मिलेगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related