Tantrik: तांत्रिक के इश्क डुबी महिला, झांड़-फूंक करने के लिए घर आए तांत्रिक के साथ हुई फुर्र
Tantrik: वैसे तो प्रेम-प्रसंग में प्रेमी के साथ महिला के भागने के खबरें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन यूपी के गोरखपुर से जो मामला सामने आया है उसने लोगों को हैरत में डाल दिया।
यहां एक महिला पर भूत का साया होने के चलते उसकी झाड़-फूंक चल रही थी। महिला पर झांड़-फूंक करने के लिए उसके घर एक तांत्रिक आता था।
यह भी पढ़ें :Tantrik: बॉयफ्रेंड का प्यार पाने को तांत्रिक से मांगी मदद, काला जादू के चक्कर में गंवाए 8 लाख रुपये
इसी दौरान महिला का तांत्रिक के साथ इश्क हो गया। महिला और तांत्रिक एक-दूसरे के इश्क में इतना डूब गए कि दोनों मिलकर कांड कर डाला।
इसकी जानकारी महिला की सास को नहीं थी। महिला का पति विदेश में था। महिला की हरकतों को देखकर उसकी सास भी उस पर भूत होने की बात पर यकीन करने लगी थी,
इसी वजह से तांत्रिक पर जरा सा भी शक नहीं हुआ। एक दिन महिला अपने दो बच्चों को लेकर एक कार्यक्रम में गई थी।
वहां से महिला दोनों बच्चों को छोड़कर तांत्रिक के साथ भाग निकली। इसकी जानकारी जब सास को हुई तो वह दंग रह गई। उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहन वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा विदेश में रहता है।
कुछ साल पहले ही उसके बेटे की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बहू तनाव में रहने लगी। आए दिन घर में कलह करती थी।
कलह के दौरान वह इतनी हमलावर हो जाती थी कि जो भी सामने दिखता उसे मारने दौड़ती थी। शांत होने पर वह खुद पर भूत का साया होने की बात कहती थी।
झाड़-फूंक करने के लिए गांव एक तांत्रिक उसके घर आने लगा था। तांत्रिक का बहू के साथ चक्कर चल जाएगा इसकी भनक तक नहीं थी।
दोनों के बीच संबंध भी बन गए थे। तांत्रिक के आने के बाद बहू खुश रहने लगी थी। इसी वजह से उसे किसी तरह का शक नहीं हुआ।
महिला ने बताया कि दो दिन पहले एक रिश्तेदार के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम था। बहू अपने दो बच्चों को लेकर वहां गई थी।
सास ने पुलिस से लगाई गुहार
महिला ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदारों का फोन आया था। उन्होंने बताया कि आपकी बहू यहां दोनों बच्चों को छोड़कर एक तांत्रिक के साथ फरार हो गई है।
यह भी पढ़ें :technical: इलाज के बहाने किशोरी से रेप करता रहा तांत्रिक, दवाइयां खिलाकर गर्भपात भी कराया..
बच्चे हमारे पास है, इन्हें आकर ले जाइए। महिला ने बताया कि उसका बेटा विदेश में रहता है, ऐसे में दो मासूम बच्चों को कैसे पालेगी।
महिला ने बहू और तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसकी बहू को किसी तरह से वापस ले आएं।
इस संबंध में एसपी नॉर्थ ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जाएगी।
