Public courts: जब यूपी सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंच गयी बिहार की महिला, कर दी यह मांग…
public courts: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगतार तीसरे दिन सोमवार को गोरखनाथ
मंदिर में लगे जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सैकड़ों फरियादी पहुंचे थे। इसमें एक फरियादी
बिहार से गोरखपुर आई थी। सीएम ने फरियादियों को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृतिसभागार के सामने लगे इस जनता दरबार में तीन सौ से अधिक फरियादी आए
हुए थे। सभी अपनी बारी की प्रतिक्षा कर रहे थे। सीएम ने सभी फरियादियों की समस्याएं
एक- एक कर सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
बिहार से पहुंची फरियादी ने सीएम से की यह मांग
इन्ही फरियादियों में एक फरियादी पड़ोसी राज्य बिहार की पहुंची थी। सीएम योगी ने उसकी भी समस्या सुनी।
महिला ने सीएम योगी से इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर सीएम ने महिला से आयुष्मान कार्ड के
बारे में पूछा तो उसने बताया कि यह नहीं बना हुआ है। सीएम ने अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
सीएम योगी ने सभी फरियादियों की समस्या सुनी और अधिकारियों को खास निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि फरियादियों की सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण करें।
सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करें। जनता को किसी परिस्थिति में परेशान न होना पड़े।
