Historysheeter: दिनदहाड़े फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Historysheeter: दिनदहाड़े फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Historysheeter: गोरखपुर में पेट्रोल पंप के पास दिनदहाड़े फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर सरफराज को एसओजी ने रविवार दोपहर मुठभेड़ में गोरखनाथ इलाके से गिरफ्तार कर दिया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में उसके पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

https://x.com/gorakhpurpolice/status/1868253298077417942?s=19

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि गोरखनाथ इंस्पेक्टर शशिभूषण राय और एसओजी प्रभारी सूरज सिंह अपनी टीम के साथ गोड़िअहवा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच मुखबिर से पता चला कि बाइक से दो बदमाश बाइक से आ रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो वे नया गांव की तरफ भागे। पीछा करने पर रोहिन नदी के पास उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।

गोली से घायल बदमाश की पहचान शाहपुर निवासी सरफराज के रूप में हुई। वह शाहपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में गत 6 दिसम्बर को दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने के एक मुकदमे में वांछित सरफराज फरार चल रहा था।

घायल हिस्ट्रीशीटर को सदर अस्पताल गोरखपुर ले जाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर का एक तमंचा, एक खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि सरफराज शातिर बदमाश है। उस पर 16 केस पहले से दर्ज हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...